AUS vs SA ODI Series: वर्ल्डकप से पहले ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में बड़ा बदलाव, मार्नस लाबुशेन ड्रॉप, ट्रेविस हेड- मिचेल मार्श की वापसी
Australia ODI Squad for South Africa and Zimbabwe: 15 सितंबर से अफ्रीकी दौरे पर मिलने वाली सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिससे मार्नस लाबुशेन को बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की टीम में वापसी हो गई है। ऑस्ट्रेलिया को जिंबॉब्वे के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 15 सितंबर से होगी। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ इतने मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।
Original source: cms.patrika.com →