DPL 2026: फिफ्टी होते ही फूट-फूट कर रोए नितीश राणा, विरोधी टीम के साथ अंपायर ने भी दी सांत्वना, जानें पूरा मामला
South Delhi Superstars vs West Delhi Lions: सोमवार की रात दिल्ली प्रीमियर लीग में एक धमाकेदार मुकाबला देखने को मिला, जहां साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को 10 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट दिल्ली की टीम ने नीतीश राणा की तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत 169 रन बनाए। इस दौरान मैदान पर एक भावुक पल देखने को मिला, जब नितीश राणा अपनी मां को याद कर फूट फूट कर रोते नजर आए। जिसके बाद विरोधी टीम के खिलाड़ियों के साथ अंपायर भी उन्हें सांत्वाना देने पहुंचे।
Original source: cms.patrika.com →