BCCI ने किया साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट का ऐलान, सरफराज खान की करीब 2 साल बाद टीम इंडिया में हुई वापसी
Sarfaraz Khan replace Sai Sudharsan: श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इंजर्ड साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया गया है। अपने आखिरी दौरे पर टेस्ट शतक जड़ने वाले सरफराज खान को उनकी जगह चुना गया है। बताया जा रहा है कि सरफराज 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले टीम से जुड़ जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जारी बयान बयान में कहा है कि सुदर्शन के दाहिने पैर के अंगूठे में स्ट्रेस रिएक्शन हुआ है। अभी वह बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं। इसलिए उनकी जगह टीम में सरफराज की वापसी हुई है।
Original source: cms.patrika.com →