sports

सूर्यकुमार यादव से भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छीनी जानी लगभग तय, नए कप्तान की रेस में श्रेयस और संजू सबसे आगे

India T20 Captaincy: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टी20 टीम में सूर्यकुमार यादव के भविष्य पर चर्चा करने के लिए एक बैठक करने वाला है। रिपार्ट आ रही है कि इस मीटिंग में सूर्या को कप्‍तानी से हटाया जा सकता है। इसके साथ ही उन्हें इस महीने के आखिर में आयरलैंड और इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल टूर के लिए आगामी सेलेक्शन मीटिंग में शामिल नहीं करने की चर्चा है। ये बैठक 6 जून से भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट के आसपास चंडीगढ़ या मुंबई में होगी। इस मामले पर गुरुवार को बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल मीटिंग के दौरान बातचीत होगी। अब सवाल उठता है कि टीम इंडिया का अगला टी20 कप्‍तान कौन बनेगा? फिलहाल इस रेस में दो नाम सबसे आगे चल रहे हैं।

Original source: cms.patrika.com →